- मोटर वाहन संशोधन विधेयक संसद से पारित
- राज्यसभा ने 108-13 से पारित किया। लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है
- मोटर वाहन कानून 1988 की जगह लेगा
- यातायात उल्लंघन पर जुर्माना में कई गुना वृद्धि के अलावा आरटीओ में भ्रष्टाचार रोकने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने हेतु सख्त प्रावधान
- रोड टैक्स राज्य सरकार के खाते में जाएगा और टैक्स की दर भी राज्य सरकार ही तय करेगी
- आरटीओ अफसर डीलर के पास जाएगा तब रजिस्ट्रेशन होगा तथा नम्बर देने का अधिकार भी राज्य सरकार के पास होगा
- न्यूनतम जुर्माने की राशि 100 की जगह 500 रुपए कर दी गई है
- आम लोगों के मुकाबले सरकारी अफसरों और कर्मचारियों से यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा
- वाहन निर्माता कंपनी द्वारा गाड़ी के निर्माण में गड़बड़ी करने पर 100 करोड़ रुपए तक जुर्माने का प्रावधान
- हादसे की वजह खराब सड़क होने पर संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपए तक जुर्माना
- नियमों के उल्लंघन पर वर्तमान और प्रस्तावित जुर्माने –



- जानवरों में इंसानी अंग विकसित करने का विवादास्पद प्रयोग
- जापान सरकार द्वारा अनुमति
- जापान और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता मानव स्टेम सेल की मदद से जीवित जानवरों के भीतर इंसानों के अंगों को विकसित करने की प्रक्रिया में हैं
- अंग प्रत्यारोपण के लिए अंगों की कमी से जूझते विश्व के लिए एक आशा की किरण साबित हो सकता है यह प्रयोग
- इस प्रकार का कोई भी प्रयोग विश्व के अनेकों देशों में प्रतिबंधित है
- एक अनिश्चितता इस बात की है कि इस विधि के तहत किसी जानवर के अंग किस हद तक इंसानी प्रयोग हेतु विकसित किए जा सकेंगे
- दूसरा डर यह भी है कि कहीं जानवरों के दिमाग भी इंसानों की तरह विकसित न हो जाएं
- शोधकर्ता हिरोमितशु नाकाउची ने ऐसा प्रयोग पहले भी किया था लेकिन मानव और जानवर की कोशिका से बना भ्रूण अस्तित्व में नहीं अा सका था
- जापान सरकार की पहले की नीति के अनुसार इस प्रकार के भ्रूण को दो सप्ताह के भीतर समाप्त करना होगा। नए नियमों के लागू होने के बाद ऐसे भ्रूण को 14 दिन के बाद भी परिपक्व होने तक जीवित रखा जा सकेगा
- सूअर और गाय के हृदय के वाल्व मनुष्य में प्रत्यारोपित किए जा सकते हैं
- दिसंबर 2018 में बर्लिन के जर्मन हार्ट सेंटर में सूअर का पूरा हृदय एक बबून में प्रत्यारोपित किया गया जो 195 दिन तक जीवित रहा। इस प्रत्यारोपण को मील का पत्थर माना गया क्योंकि बबून का मनुष्यों के काफी करीब का नाता है
- कैसे तैयार होंगे जानवरों में इंसानी अंग –

साभार – दैनिक जागरण (राष्ट्रीय संस्करण) दिनांक 1 अगस्त 2019